कोडरमा में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक, तिरंगा यात्रा और संत रविदस की जयंती पर हुई चर्चा

कोडरमा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में विधायक नीरा यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्र और समाज के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है।

कोडरमा: कोडरमा जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में हुई. बैठक की मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित एवं समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी अभियानों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा संत रविदास जी जन्मस्थली से मिट्टी का कलश रांची में आ गया है, और यह सभी जिला के द्वारा सभी मण्डल, शक्ति केंद्र और बूथों तक जायेगा.

गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जायेगाजिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर पार्टी द्वारा उनकी जन्मस्थली से आये पवित्र कलश को प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ तक पहुंचाया जायेगा.

इसके माध्यम से गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जायेगा और समाज को यह संदेश दिया जायेगा कि भारत की सनातन परंपरा कर्मप्रधान रही है. उन्होंने आगामी तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. वहीं 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराने का अभियान चलाया जायेगा. इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज भी उपलब्ध कराया गया.

संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली

जिला प्रभारी प्रवीण मेहता ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण आधार है. नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह ने सम्मान के लिए पार्टी नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे.

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे. बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, वीरेंद्र सिंह, उमेश वर्मा ने भी संबोधित किया.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया. बैठक के दौरान नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह व डॉ नरेश पंडित का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया.

मौके पर जिला मंत्री सुधीर सिंह, रामप्रसाद साव, कार्यालय मंत्री हरि पंडित, अरुण वर्णवाल, विजय वर्णवाल, नितिन मिश्रा, मंडल प्रवासी महेन्द्र यादव, वीरेंद्र स्वर्णकार, मंडल प्रभारी प्रभाकर लाल रावत, सूरज प्रताप मेहता, महेश वर्मा, सुनील सिन्हा, द्वारिका प्रसाद राणा, विनय मोदी, जय प्रकाश राम, विजय राणा, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, इन्द्रदेव मोदी, नवीन चौधरी, सुनील पंडित, प्रिया देवी, रंजीत सिंह, सुनील भारती, सुजीत मेहता, सुरेन्द्र यादव, सुनील यादव, चन्दन पासवान, राजेन्द्र सिंह, नंद किशोर सोनी, महादेव दास, संत शिरोमणि रविदास समरसता संकल्प अभियान मंडल टोली संयोजक उत्तम कुमार, संदीप गुप्ता, पप्पू भदानी, निरंजन कसेरा,नवीन मेहता, पवन सिंह, अर्जुन यादव, मंटू पंडित, दुर्गा राय, अमरदीप कुमार, जितेंद्र यादव, सतीश राणा, कुलदीप कुमार, प्रिंस सिंह, सुनील सिंह, देव प्रकाश यादव, सचिन कपसिमें, अंकित गुप्ता, गंदौरी रजक, पंकज सिंह, सीताराम भगत, सचीन्द्र शर्मा, मुकेश यादव आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >