पुण्यतिथि पर याद किये गये भाजपा नेता

प्रखंड के मकतपुर निवासी भाजपा नेता शशिभूषण चौधरी की दुसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनी.

जयनगर. प्रखंड के मकतपुर निवासी भाजपा नेता शशिभूषण चौधरी की दुसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनी. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित कुमार यादव मौजूद थे. श्री यादव ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. कहा कि स्व चौधरी पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, मंडल अध्यक्ष विजय राणा, विवेक साव, रामजी यादव, दीपक कुमार यादव, प्रदीप साव, जितेंद्र यादव, शैलेंद्र चौधरी, सीता देवी, कैलाश दास, सत्येंद्र चौधरी, प्रवीण यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >