भाजपा ने निकाली रैली, मंत्री को बर्खास्त करने की उठी मांग

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान का विरोध

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान का विरोध कोडरमा. झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान हम संविधान से पहले शरीयत को मानते हैं को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा ने इस बयान को निंदनीय, तुष्टिकरण की पराकाष्ठा और समाज को बांटने वाला बताया है. इसी के विरोध में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गयी. रैली कोडरमा के बजरंगबली चौक से प्रारंभ होकर समाहरणालय परिसर तक पहुंची. रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हफीजुल हसन के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि हफीजुल हसन का यह बयान संविधान का अपमान है और उन्हें अपने पद की शपथ भी याद नहीं है. उन्होंने कहा कि मंत्री को अविलंब बर्खास्त करने की जरूरत है. साथ ही झारखंड सरकार को भी भंग किया जाये. उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा. भाजपा की ओर से कहा गया कि जब तक मंत्री को पद से हटाया नहीं जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. रैली में वीरेंद्र सिंह, नितेश चंद्रवंशी, शिवेंद्र सिन्हा, विजय यादव, जूही दास गुप्ता, देवनारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, मनोज कुमार झुन्नू, अरशद खान, प्रभाकर लाल रावत, दिनेश सिंह, सुधीर सेठ, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, विजय राणा, सुनील पंडित, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र पाल, विनय शांडिल्य, राजकुमार यादव, बैजनाथ यादव, उत्तम कुमार, दीपनारायण सिंह, संजय पासवान, राजेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, बिनोद सिन्हा, विजय राम, राजेश सिन्हा, अंकित गुप्ता, अशोक मेहता, निरंजन प्रसाद, मुकेश यादव, प्रमिला देवी, नंद किशोर सोनी, वीरेंद्र मोदी, आनंद मोदी, महेश रजक, राजेंद्र सिंह, नवीन चौधरी, अंकित गुप्ता, सीताराम चंद्रवंशी, विजय कुमार पंडित, रामलखन यादव, महेंद्र कुमार राणा, मुन्ना कुमार वर्णवाल, विक्रम सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, राजेश कुमार सिंह, राजू भैया, प्रदीप यादव, सुनील यादव, गणेश यादव, विनोद साव, गीता देवी, शांति देवी, ममता देवी, मुनवा देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, प्रमिला देवी, निर्मला देवी, फुलवा देवी, काशी पंडित, हीरामन मिस्त्री आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >