बीडीओ ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर बैठक हुई.

मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर बैठक हुई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल-जीवन मिशन, ग्रामीण विकास, एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने अधिकारियों को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित सभी प्रमुख सूचकांकों (इंडिकेटर) पर बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा की निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु विभागीय समन्वय को और सशक्त बनायें. मौके पर आकांक्षी प्रखंड मित्र अंकित कुमार सिंह, बीपीएम स्वास्थ्य धर्मेंद्र कुमार, महिला पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, बीपीओ शिक्षा आनंद शेखर, सभी सीएचओ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >