कोडरमा बाजार रोड सिकुड़ा, अतिक्रमण से राहगीरों और मरीजों की बढ़ी मुश्किल

डोमचांच बाजार रोड पर सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण से रोजाना जाम लग रहा है. नया बाजार शेड तैयार होने के बावजूद दुकानदार वहां शिफ्ट नहीं हो रहे हैं.

डोमचांच(कोडरमा). नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार रोड सब्जी मार्केट की स्थिति इन दिनों बदहाल हो गयी है. सड़क के दोनों ओर सब्जी, फल और ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों के कारण जगह घेरने की समस्या बनी हुई है. इससे बाजार रोड पर आये दिन जाम लग रहा है. सड़क पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अस्थायी ठिकानों की मजबूरी: दुकानों ने रोकी राह

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार रोड पर सब्जी और फल विक्रेताओं के लिए अब तक कोई स्थायी स्थान तय नहीं किया गया है. दुकानदार सड़क से सटाकर दुकानें लगाते हैं, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है. जाम के दौरान कई बार दुकानदारों और राहगीरों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नए शेड तक पहुँचने के रास्ते संकरे हैं.

प्रभात खबर की टीम ने लिया बाजार रोड का जायजा

सोमवार को प्रभात खबर की टीम ने बाजार रोड का जायजा लिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर जगह-जगह सब्जी और फल की दुकानें लगी मिलीं. वहीं, नया बाजार शेड बनकर तैयार होने के बावजूद अब तक दुकानदारों को वहां शिफ्ट नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC : हजारीबाग में भाजपा आज करेगी DC-SP कार्यालय का घेराव, छात्रों के मुद्दों पर CBI जांच की मांग तेज

ढाब रोड से मुख्य मार्ग को जोड़ता है बाजार रोड

बाजार रोड ढाब रोड से लेकर कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जोड़ता है. इस कारण इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. सड़क पर जगह घेरने के कारण मरीजों को भी परेशानी होती है. गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीज जाम में फंस जाते हैं. ऐसे में जहाँ हर पल कीमती होता है, मरीजों का जाम में फँसना उनकी जान पर बन आता है.

बाजार शेड बनने के बाद भी नहीं हो सकी दुकानदारों की शिफ्टिंग

सब्जी और फल विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नया बाजार शेड बनाया गया था. लेकिन निर्माण के बाद भी दुकानदारों को वहां नहीं भेजा गया. वर्तमान में बाजार शेड खाली पड़ा है और यहां मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है.

बाजार शेड में दुकानें लगाने की लोगों ने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी दुकानदारों को बाजार शेड में व्यवस्थित तरीके से स्थान दे दिया जाए तो बाजार रोड को जगह घेरने से मुक्त कराया जा सकता है. इससे दुकानदारों को भी स्थायी जगह मिलेगी और आम लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा. लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

1 रोड के किनारे बैठे सब्जी वाला 2 खालीपाड़ा मार्केट 3 मवेशी मार्केट में | Prabhat Khabar Network

1 रोड के किनारे बैठे सब्जी वाला 2 खालीपाड़ा मार्केट 3 मवेशी मार्केट में | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कजरा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >