बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर सजा शाखा परिसर, ग्राहकों को बांटी गयी मिठाइयां

सतगावां और बासोडीह में बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शाखा प्रबंधकों ने बैंक की गौरवशाली यात्रा और सेवाओं पर प्रकाश डाला.

सतगावां. प्रखंड के बासोडीह एवं सतगावां स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में सोमवार को बैंक का 121वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. बैंक की स्थापना के 121 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दोनों शाखा परिसरों को गुब्बारों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

कार्यक्रम का शुभारंभ बासोडीह शाखा प्रबंधक अविनाश आनंद, बैंक अधिकारी मृत्युंजय कुमार व संदीप कुमार समेत अन्य कर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों और कर्मियों की मौजूदगी में केक काटा गया और ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं.

समारोह को संबोधित करते हुए बासोडीह शाखा प्रबंधक अविनाश आनंद ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया का इतिहास गौरवशाली रहा है. 121 वर्षों से यह संस्थान देश सेवा और जन-जन तक बेहतर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर बैंक बीसी विनय शंकर वैद्य, चंदन कुमार, मुन्ना कुमार, सुजीत कुमार, अनिकेत कुमार, सुजीत यादव, बैंक के सुरक्षाकर्मी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार

शोधार्थी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >