आयुष का विज्ञान मंथन में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

विद्यार्थी विज्ञान मंथन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय की कक्षा सप्तम के छात्र आयुष सिन्हा ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इस प्रदर्शन के आधार पर आयुष का राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयन हुआ है. विद्यार्थी विज्ञान मंथन देश की सबसे बड़ी डिजिटल आधारित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता विज्ञान भारती द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जाती है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी को केंद्रीय खनन एवं इंधन अनुसंधान संस्थान (सीआइएमएफआर), धनबाद में हुआ. आयुष की इस उपलब्धि में उनकी मेंटर एवं विज्ञान शिक्षिका शालिनी सिन्हा का कुशल मार्गदर्शन रहा. विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, निदेशक द्वय अविनाश सेठ, मनीष कपसीमे, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, बीडी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह सहित समस्त ग्रिजली विद्यालय परिवार ने उसे बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >