सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

नेक नागरिक योजना की भी जानकारी दी गयी

कोडरमा. सक्षम सवेरा एवं जिला परिवहन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे लेकर जिले के बासोडीह, डोमचांच, कालीमंडा, डोमचांच बाजार, चंदवारा, मरकच्चो, झुमरी तिलैया गांधी स्कूल रोड, झुमरी तिलैया पूर्णिमा टॉकीज, पिपचो, जयनगर, न्यायालय परिसर कोडरमा, जयनगर रोड कोडरमा सहित कई स्थानों पर नाट्य कला एवं गीत संगीत के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया. वहीं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा संचालित नेक नागरिक योजना की भी जानकारी दी गयी, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाता है तथा उन्हें किसी भी तरह का गवाही या कोर्ट कचहरी के लिए बाध्य नहीं किया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, सक्षम सवेरा के सचिव तुलसी कुमार साव, कार्यालय कर्मी उदय कुमार बख्शी, गुड्डू कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार सहित नुक्कड़ नाटक के टीम के दिल मोहम्मद, दिवाकर अलगुंदिया, राजकिशोर सिंह, विकास कुमार गोस्वामी, बसंती देवी, बबीता देवी, सचिन कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >