जयनगर. प्रखंड के खरियोडीह पंचायत भवन में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि न बाल विवाह करें और न किसी को करने दें, यह कानूनन अपराध व सामाजिक अभिशाप है. उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह हो रहा हो, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें. इस दौरान ग्रामीणों ने अपने बच्चों का बाल विवाह नहीं करने का संकल्प लिया. मौके पर जेएसएलपीएस की मेरी नाग, संगीता, रेखा, सोनी, पूनम, पूजा, नासिर उद्दीन, राम-लखन शर्मा आदि मौजूद थे.
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम
मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि न बाल विवाह करें और न किसी को करने दें, यह कानूनन अपराध व सामाजिक अभिशाप है.
