जयनगर. जयनगर थाना क्षेत्र के कंद्रपडीह गांव में एक योजना के क्रियान्वयन को लेकर दो पक्षों में भिंडत हो गयी. इस संबंध में कंद्रपडीह पंचायत की मुखिया संजय कुमार साव ने थाना में एक आवेदन देकर कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी गयी है. आरोप है कि वह अपने भाई के साथ जा रहा था, तभी नामजद लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया.
मारपीट में शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने की बात शिकायत में कही गयी है. शिकायत में गोविंद यादव, ईश्वर यादव, जितेंद्र यादव, विमल यादव, प्रकाश यादव, कपिलदेव यादव, अर्जुन यादव, रघुनंदन यादव समेत अन्य लोगों के नाम शामिल है. इस संबंध में मुखिया श्री साव ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने तथा मारपीट व छिनतई करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.
