धूमधाम से मना रामगोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का वार्षिकोत्सव

छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य आदि का कार्यक्रम पेश किया.

: पटना आइएमसी बैंड टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांधा कोडरमा. रामगोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का 22वां वार्षिकोत्सव झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ रवींद्र कुमार, निदेशक डॉ विशाल कुमार, उपनिदेशक प्रो सरबजीत रॉय, ट्रेजरर रोमस, आरपीआई के प्राचार्य डॉ गौरव कुमार तथा सम्मानित अतिथि राजू, राजकिशोर ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य आदि का कार्यक्रम पेश किया. प्रस्तुतियों में शीतल, अविनाश, सचिन, प्रेम, विशाल, खुशी, स्नेहा, कोमल, राखी, कुमकुम, इशरत, अनुप्रिया सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभायी. कार्यक्रम में पटना आइएमसी बैंड टीम ने शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया. समारोह के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. रामगोविंद प्रीमियर लीग (क्रिकेट टी-10, 2026) प्रतियोगिता की विजेता टीम आजीसी रॉयल्स को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किये गये. कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विशेष पुरस्कार प्रदान किये गये. इसमें फैकल्टी ऑफ द इयर प्रो सुरजदीप ठाकुर, इंस्पीरेशन ऑफ द इयर प्रो सुधीर कुमार इमर्जिंग फैकल्टी ऑफ द इयर प्रो अजय कुमार दांगी, बेस्ट स्टूडेंट सपोर्ट अवॉर्ड प्रो आलोक कुमार, एम्प्लॉय ऑफ द इयर सौरभ कुमार (अकाउंट्स विभाग), कैंपस कनेक्ट अवॉर्ड बीटेक छात्र चंदन चटर्जी, बिहाइंड द सिन एक्ससेलेनस अवॉर्ड गीता देवी, शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बीटेक कार्यक्रम के विपिन कुमार वर्मा, गायत्री कुमारी, सोनू कुमार ठाकुर तथा डिप्लोमा कार्यक्रम के नेहा मुर्मू, उत्सव कुमार, स्नेहा कुमारी को कॉलेज टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया. अतिथियों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन सागर कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में प्रो पुरुषोत्तम कुमार, प्रो शैलेंद्र कुमार पांडेय, प्राचार्य संतोष कुमार, प्रो शिशिर झा, प्रो आलोक कुमार, प्रो नीरज सिन्हा, अजय दांगी, विवेक कुमार, सैयद तासीर, सुमित सरकार, शहबाज अंसारी, संजय पांडेय आदि का योगदान सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >