'हरे रामा, हरे कृष्ण' के जयघोष से गूंजा जयनगर, 12 गांवों की मंडलियां कर रहीं संकीर्तन

बिरसोडीह पंचायत के चमगुदोखुर्द स्थित देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। विभिन्न गांवों की मंडलियों ने हरे रामा हरे कृष्ण का गुणगान किया।

जयनगर: बिरसोडीह पंचायत के चमगुदोखुर्द हडाही स्थित देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत झंडारोहण के साथ की गयी. इसके बाद अलग-अलग गांवों से पहुंची कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से ‘हरे रामा, हरे कृष्ण’ का गुनगान किया.

12 गांवों की मंडलियों ने दी प्रस्तुति

अखंड हरिकीर्तन में पोकडंडा, गरागडगी, खेड़ोबर, चरकी पहरी, करियाबर, डुमरडीहा, बिरसोडीह, कंद्रपडीह, हरली, सिंगारडीह, चमगुदोकला और यदुटांड की कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया. मंडलियों ने भक्ति गीतों और संकीर्तन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे ग्रामीण

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष विनोद साव, पुजारी सह कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव सूरज यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, समाजसेवी बासुदेव यादव, राजू यादव, विजय साव, महेंद्र यादव, सुरेश यादव, शंभु यादव, रघु यादव, महेंद्र साव, कैलाश पासवान, मनोज यादव, ईश्वर यादव, संजय साव, जीतू यादव, सुरेश यादव, ज्ञानचंद साव, हेमराज यादव, प्रवीण यादव, भोला यादव, संतोष यादव, गोवर्धन यादव, नरेश यादव, प्रकाश यादव, तुलसी यादव, कामेश्वर यादव, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, ललन यादव, चंदन कुमार, सिकंदर साव, धानेश्वर साव और दिनेश्वर साव समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >