सतगावां: सड़क पर मवेशी बांधना पड़ेगा भारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

झारखंड के सतगावां में सड़क पर मवेशी बांधने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. बीडीओ ने ग्रामीणों को तुरंत मवेशी हटाने का आदेश दिया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

सतगावां. प्रखंड के समलडीह पंचायत अंतर्गत नरायडीह गांव में सोमवार को सड़क पर मवेशी बांधने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने ग्रामीणों को सड़क से अविलंब मवेशियों को हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया है़.

बीडीओ ने कहा कि सड़क पर मवेशी बांधने से न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. उन्होंने नरायडीह के साथ-साथ प्रखंड के अन्य ग्रामीण व सार्वजनिक स्थानों पर भी सड़क किनारे बांधे गए मवेशियों को तुरंत हटाने का निर्देश जारी किए.

बीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्देशों के बावजूद सड़क से मवेशी नहीं हटाए गए तो संबंधित मवेशी मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद से ग्रामीणों और पशुपालकों में सड़क पर बांधने वाल में खलबली मच गई है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >