प्रशासन ने की कैंसर पीड़ित की सहायता

उपायुक्त कोडरमा की पहल पर कैंसर पीड़ित अर्जुन ठाकुर को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी

जयनगर. उपायुक्त कोडरमा की पहल पर कैंसर पीड़ित अर्जुन ठाकुर को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी. मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार अर्जुन ठाकुर के योगियाटिल्हा पंचायत अंतर्गत मंडरिया गांव स्थित उसके आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें इलाज के लिए सहायता राशि, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, राशन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराया. उल्लेखनीय है कि पीड़ित अर्जुन ठाकुर को पत्नी यशोदा देवी व दो बच्चे हैं. जिसमें से बड़ा पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है और उसका रांची में इलाज चल रहा है. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना एवं मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत अग्रसर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस परिवार को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. मौके पर मुखिया इरफान अंसारी, सहित कई लोग मौजूद थे. चित्रगुप्त धाम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ मनी झुमरीतिलैया. चित्रगुप्त मंदिर धाम ट्रस्ट के द्वारा चित्रगुप्त धाम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त रेल कर्मी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की. इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया. वहीं उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने संगठन और समाज को और आगे बढ़ने को लेकर पहल जरूरी बताया. अध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने आगामी एक फरवरी को होली मिलन कार्यक्रम कराने की बात कही. सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. मौके पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मी संतोष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, कपिल देव प्रसाद, उपेंद्र सिंन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, शक्तिकांत सिंन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >