सेक्रेड हार्ट स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम

सेक्रेड हार्ट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और मातृ-समर्पण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और मातृ-समर्पण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय परिसर में छात्रों औऱ शिक्षकों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाये. इस दौरान बच्चों के बीच लगभग 100 पौधों का वितरण भी किया गया. मौक़े पऱ प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि मां जीवन की जननी है और पेड़ धरती के प्राण हैं, मां को सम्मान देने का सबसे सुंदर तरीका है कि हम उनके नाम पर हरियाली का उपहार दें. छात्रों ने पौधों को लगाया औऱ संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखभाल उसी तरह करेंगे, जैसे मां बच्चों की करती हैं. मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, तनीषा शर्मा, स्वीटी कुमारी सहित सैंकड़ों क़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे. कौण्डिन्या पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौण्डिन्या पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यालय प्रबंधन द्वारा पौधारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधे (आम, अमरुद, नींबू, जामुन ) का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य एवं सीईओ ने संयुक्त रूप से बच्चों को पौधा वितरण कर किया. उन्होंने कहा कि बच्चे अपने-अपने मां के नाम पर पौधा लगायें और उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करें. विद्यालय के सीईओ ने कहा कि विद्यालय परिवार हर वर्ष विद्यार्थियों को पौधा देकर इस मुहिम से जोड़ता है. मौके पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर गणेश कुमार सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >