103 यात्रियों से 78 हजार 330 रुपया जुर्माना वसूला

टिकट चेक केवल स्टेशन परिसर ही नहीं, बल्कि मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों में भी किया गया.

झुमरीतिलैया. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्टेशन के प्रत्येक प्रवेश और निकास द्वार पर टिकट जांच कर्मियों को तैनात किया गया कि कोई भी यात्री बिना जांच के आगे न बढ़ सके. टिकट चेक केवल स्टेशन परिसर ही नहीं, बल्कि मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों में भी किया गया. वहीं यात्रियों को विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं बिना टिकट यात्रा, बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा, बिना बुकिंग सामान लेकर चलने के मामलों में पकड़ा गया. इस दौरान 103 यात्रियों से कुल 78 हजार 330 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि ऐसे विशेष अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि रेलवे राजस्व की हानि को रोका जा सके.

पुलिस टीम पर पथराव करने का आरोपी गिरफ्तार

डोमचांच. ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह जंगल में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले एक अभियुक्त विनोद तुरी (पिता स्व महादेव तुरी, गोरियाडीह निवासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर बताया है कि 29 मार्च की रात्रि में ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियाडीह जंगल में अवैध रूप से ग्रीन पत्थर का उत्खन्न कर तस्करी करने की सूचना मिली थी. इसी के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए गोरियाडीह में गये हुए पुलिस वाहन पर अपराधियों ने पथराव किया. इस संबंध में ढाब थाना में मामला दर्ज कराया गया था. पथराव करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ढाब थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने फरार चल रहे अभियुक्त विनोद तुरी को एक टेंपो (जेएच11आर- 2206) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी टीम में ढाब थाना प्रभारी रवि प्रकाश पंडित, सअनि जय धन टुड्डू व पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >