सोशल मीडिया की मदद से किया आर्थिक सहयोग

डोमचांच : प्रखंड के लोकेश कुमार (पिता द्वारिका साव) जो पर्वतारोहण में 17 हजार फुट की सफल चढ़ाई कर अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी हिमालय पर्वत फतह करने की योजना बना रहे है, साथ ही कोडरमा जिले से पहले पर्वतारोही भी है, इनका उत्तराखंड के स्थित सरकारी पर्वतारोहण संस्थान में ट्रेनिंग कंफर्म हो चुका […]

डोमचांच : प्रखंड के लोकेश कुमार (पिता द्वारिका साव) जो पर्वतारोहण में 17 हजार फुट की सफल चढ़ाई कर अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी हिमालय पर्वत फतह करने की योजना बना रहे है, साथ ही कोडरमा जिले से पहले पर्वतारोही भी है, इनका उत्तराखंड के स्थित सरकारी पर्वतारोहण संस्थान में ट्रेनिंग कंफर्म हो चुका है.

लेकिन पैसा के अभाव से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे थे. बहुत जगह मदद की गुहार लगाने पर भी कुछ नहीं मिला तो लोकेश ने सोशल मीडिया व्हाट्स एप ग्रूप न्यूज अपडेट में उन्होंने गुहार लगायी तो उस ग्रुप के एडमिन सुदेश मोदी डोमचांच निवासी ने पहल करते हुए पूरे ग्रूप की मदद से पंद्रह हजार रुपए की सहयोग राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आर्थिक सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >