ब्राह्मण महासंघ का धरना-प्रदर्शन छह को

कोडरमा : अखिल भारतीय श्रोत्रिय महासंघ व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में छह जून को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. जिला महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि धरना के बाद 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से राज्यपाल झारखंड सरकार को प्रेषित किया जायेगा. इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव […]

कोडरमा : अखिल भारतीय श्रोत्रिय महासंघ व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में छह जून को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. जिला महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि धरना के बाद 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से राज्यपाल झारखंड सरकार को प्रेषित किया जायेगा.
इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में आरक्षण का आधार आर्थिक हो तथा इसकी दोबारा समीक्षा की जाये, संस्कृत व वैदिक शिक्षा को राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर स्थापित किया जाये, गो हत्या बंद की जाये, जल जंगल व जमीन का संरक्षण किया जाये आदि मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >