शादी करने आये मंदिर और पहुंच गये थाने

कोडरमा. एक लड़का व लड़की घर से भाग कर शादी करने गुरुवार को मंदिर पहुंचे, पर बाद में उन्हें थाना आना पड़ा. फिलहाल दोनों तिलैया थाना में हैं. पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. आसनसोल की रहने वाली रितु कुमारी व डोमचांच के घरवरियावर निवासी मोनू कुमार शादी करने के लिए […]

कोडरमा. एक लड़का व लड़की घर से भाग कर शादी करने गुरुवार को मंदिर पहुंचे, पर बाद में उन्हें थाना आना पड़ा. फिलहाल दोनों तिलैया थाना में हैं. पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. आसनसोल की रहने वाली रितु कुमारी व डोमचांच के घरवरियावर निवासी मोनू कुमार शादी करने के लिए गायत्री मंदिर झुमरीतिलैया पहुंचे थे.
उनके साथ परिजनों को नहीं देख पुलिस को सूचना दी गयी. जब पुलिस के पास मामला पहुंचा, तो पुलिस ने दोनों को बालिग देख शादी की अनुमति दे दी. हालांकि, जब यह पता चला की लड़की तीन बच्चों की मां है, तो शादी रोक दोनों को थाने में लाया गया. बताया जाता है कि मूल रूप से बेगूसराय बिहार की रहने वाली रितु आसनसोल पश्चिम बंगाल में अपने जीजा जी के यहां रहती थी. यहीं पर डोमचांच निवासी मोनू भी काम करता है.
दोनों में वहीं प्रेम हो गया. यह दोनों के परिवार को मंजूर नहीं था. ऐसे में तीन दिन पूर्व दोनों आसनसोल से फरार हो गये और पहले इलाहाबाद गये. इसके बाद में दोनों तिलैया आकर शादी करने गायत्री मंदिर पहुंचे. हालांकि, बाद में उन्हें थाने का चक्कर लगाना पड़ा. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >