झुमरीतिलैया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोडरमा जिला इकाई की ओर से बुधवार को शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर विभाग संचालक अर्जुन मिष्टकार ने कहा कि एक बार जो स्वयंसेवक बन गया, वह जीवन पर्यंत स्वयंसेवक है.
उन्होंने कहा कि आरएसएस का एक महान लक्ष्य समाज सेवा भी है. स्वयंसेवक कटिबद्ध होते हैं और इस कार्य को गति देने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग लगता है. आरएसएस के स्वयंसेवक कई सेवा के कार्य में लगे हैं. एकल विद्यालय चिकित्सालय, संस्कार आदि केंद्र संचालित हो रहे हैं.
इस अवसर पर जिला कार्यवाह मनोज राणा, सह जिला कार्यवाह मुकेश राणा, जिला संपर्क प्रमुख प्रो रामअवतार केसरी, नगर कार्यवाह दिलीप सिंह, नगर बौद्धिक प्रमुख लेमांशु कुमार, भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक संतोष कुमार, जिला शारीरिक प्रमुख सुनील रजक, सुनील यादव, रवि कुमार, नकुल यादव आदि उपस्थित थे. संघ का 18 मई से सीतामढ़ी में द्वितीय संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा है.
