एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिये कई निर्देश
कोडरमा बाजार. एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गोपनीय कार्यालय में क्राइम मीटिंग कर सभी थानेदारों को कई आवश्यक निर्देश जारी किये. एसपी ने थानेदारों को हर हाल में अपराध पर काबू रखने, फरार वारंटियों के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई तेज करने, लंबित कांडों को निर्धारित समय पर निष्पादन करने को कहा.
इसके अलावा झुमरीतिलैया व कोडरमा के विभिन्न चौक-चौराहों पर पूर्व से लगे सीसीटीवी को फंक्शनल करने, जहां कैमरा खराब है, उसे दुरुस्त करने समेत कई निर्देश दिये गये. मौके पर एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, कामेश्वर ठाकुर समेत विभिन्न थानों के थानेदार मौजूद थे.
