झुमरीतिलैया : कोडरमा रेलवे परिसर में मंगलवार को जीआरपी ने बैठक कर यात्रियों की सुरक्षा की विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा व अपराध नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की. अध्यक्षता जीआरपी प्रभारी किसुन प्रसाद ने की. बैठक के दौरान ट्रेन में पॉकेटमारी, नशा खुरानी, छिनतई आदि की घटनाओं पर कैसे रोक लगे, इस पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर हजारीबाग आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी दुबे ने कहा कि सफाई कर्मी व कुली भी रेल के अभिन्न अंग है.
वे भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दें. जीआरपी प्रभारी किसुन प्रसाद व स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने यात्रियों की सुरक्षा व बुजुर्गों के सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों से सहयोग की अपील की. मौके पर आरपीएफ एएसआइ मनोज कुमार, जीआरपी एएसआई रविंद्र ठाकुर, मो सरताज खान, नारद गहलोत, युवराज महतो समेत सफाई कर्मी, कुली आदि मौजूद थे.
