हटिया पटना एक्सप्रेस से हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : कोडरमा आरपीएफ ने शनिवार को 18626 अप हटिया पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी युवक की पहचान बिहार के मोकामा निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है. वह ट्रेन के एसी चेयर कार में सफर कर रहा था. आरपीएफ ने यह कार्रवाई धनबाद-गया […]

झुमरीतिलैया : कोडरमा आरपीएफ ने शनिवार को 18626 अप हटिया पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी युवक की पहचान बिहार के मोकामा निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है. वह ट्रेन के एसी चेयर कार में सफर कर रहा था. आरपीएफ ने यह कार्रवाई धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद व सरमाटांड रेलवे स्टेशन के बीच की.
गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जीआरपी को सौंप दिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि धनवाद रेल कंट्रोल से सूचना मिली थी की कुछ अवांछित लोग हथियार के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं. सूचना के आधार पर आरपीएफ व जीआरपी सक्रिय हुई. हटिया पटना एक्सप्रेस ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्कॉट पार्टी में शामिल धनवाद के आरक्षी अभय प्रताप सिंह, कोडरमा पोस्ट के हवलदार शशिकांत तिवारी, आरक्षी सुनील यादव ने जांच के दौरान युवक की तलाशी ली. उसके पास से दो देसी लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ. इसमें एक 3.03 बोर व एक 3.15 बोर का है.
इसके अलावा आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया. युवक ने बताया कि वह बोकारो में अपने फूफा के घर से रात में शादी के बाद अपने घर मोकामा लौट रहा था. उसने बताया कि रात में शादी के दौरान आॅर्केस्ट्रा प्रोग्राम में गोली भी चलायी थी, लेकिन पटाखे की आवाज में यह सुनाई नहीं दी. हालांकि, युवक का बयान संदेहास्पद प्रतीत होता है.
आरोपी युवक से जीआरपी प्रभारी किशुन प्रसाद ने भी पूछताछ की. पूरे मामले को जीआरपी को सौंप दिया गया है. इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी. वहीं आरोपी को धनवाद रेल न्यायालय भेजने की तैयारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >