डोमचांच में छापामारी पांच जुआरी गिरफ्तार

डोमचांच : पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर डोमचांच थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात कालीमंडा के जुआ के अड्डों पर छापामारी की गयी. इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई जुआरी फरार हो गये. पुलिस ने जुआरियों के पास से 13 हजार, 100 रुपये नगद, […]

डोमचांच : पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर डोमचांच थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती रात कालीमंडा के जुआ के अड्डों पर छापामारी की गयी. इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई जुआरी फरार हो गये. पुलिस ने जुआरियों के पास से 13 हजार, 100 रुपये नगद, पांच मोबाइल सेट, एक इमरजेंसी लाइट, दो पर्स, ताश की पांच गड्डी बरामद की हैं. वहीं चार मोटरसाइकिल(जेएएच-12एफ-5613), (जेएच-12जी-3058), (जेएएच-12ए-17713), जेएच-12जी-9971) जब्त की गयी. छापामारी में एएसआइ शंभुनाथ मिश्रा, बालेश्वर सिंह समेत पुलिस के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >