शौचालय निर्माण को लेकर किया गया जागरूक

चंदवारा. प्रखंड के पिपराडीह पंचायत के विभिन्न गावों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉर्निंग वॉक कर अधिकारियों ने ग्रामीणों लाभुकों को व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान शौचालय निर्माण कर उपयोग करनेवाले ग्रामीणों के घर के सामने ढोल बजाया गया. जबकि जिनके घर शौचालय नहीं था, […]

चंदवारा. प्रखंड के पिपराडीह पंचायत के विभिन्न गावों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉर्निंग वॉक कर अधिकारियों ने ग्रामीणों लाभुकों को व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान शौचालय निर्माण कर उपयोग करनेवाले ग्रामीणों के घर के सामने ढोल बजाया गया. जबकि जिनके घर शौचालय नहीं था, उनके घर के सामने टीन बजाया गया.
इस दौरान बीडीओ सुनीता खलको, सीओ नंद कुमार राम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक आनंद व मुखिया धीरज कुमार ने ग्रामीणों को शौचालय बनाकर उपयोग करने तथा इससे होनेवाले फायदे के बारे में जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि बाहर शौच करना अपने व पूरे गांव को बीमारियों के चंगुल में भेजने के सामान है. मौके पर जिला समन्वयक विनीत कुमार, बीआरसी टेकलाल साव, अरविंद कुमार, मुन्ना शर्मा, जलसहिया सुनीता देवी, आरती देवी, जीवलाल पंडित, वासुदेव यादव, उमेश रजक, इस्लाम अंसारी, किशोर रजक समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >