सतगावां में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

बरियारडीह स्थित हटिया मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग समलडीह, बासोडीह होती हुई रामडीह तक गयी.

सतगावां. रामनवमी पर प्रखंड में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष बंटी राउत के संयुक्त नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ बरियारडीह स्थित हटिया मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग समलडीह, बासोडीह होती हुई रामडीह तक गयी. यहां से पुनः उसी मार्ग से वापस पचमोह होती हुई यात्रा कलीडीह हलकुशा स्थित चैती दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. शोभायात्रा में मुख्य अतिथि जिप सदस्य नीतू कुमारी, विशिष्ट अतिथि बासोडीह मुखिया अनिता देवी, व्यवसायी सह समाजसेवी भोला प्रसाद वर्णवाल उपस्थित थे. शोभायात्रा के दाैरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका राममय हो गया. युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. सीओ केशव प्रसाद चौधरी, बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाइक, थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थे. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी. शोभा यात्रा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम, सांसद प्रतिनिधि-विनोद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, मुखिया अमर कुमार, धनंजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, रंजीत सिंह, सुनील यादव, अनिल यादव, श्रीकांत वर्मा, अखिलेश कुमार, अविनाश गोयल, दीपेश अग्रवाल, मनोज भगत, प्रवीण यादव, विनोद यादव, शंकर यादव, व्यास कुमार, विक्रम यादव, सरयू महथा, निशांत कुमार, अरुण यादव समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >