डोमचांच. प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों ढाब, बेहराडीह, नावाडीह, तेतरियाडीह, सपही, ढोढ़ाकोला, जानपुर, बगड़ो, बगरीडीह आदि जगहों में रामनवमी पर झांकी के साथ जुलूस निकाला गया. लोगों ने लाठी व भाला से परंपरागत खेल दिखाये. रामनवमी को लेकर शहीद चौक, श्रीराम चौक, नावाडीह सहित सभी चौक चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. डोमचांच नगर पंचायत स्थित महावीर पिंडा, वार्ड नंबर 13 के ऋद्धि सिद्धि भवानी मंदिर में रामनवमी को लेकर पूजा अर्चना की गयी.
जयनगर में सौहार्द्र के साथ मनी रामनवमी
जयनगर. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में रामनवमी उत्साह से मनायी गयी. मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में रामनवमी महासमितियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जहां शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया.विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सीओ सारांश जैन, बीडीओ गौतम कुमार, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, थाना प्रभारी विकास कुमार सहित कई पुलिस के पदाधिकारी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार मॉनिटरिंग करते रहें.
स्टेशन काली मंदिर में डांडिया कार्यक्रम
झुमरीतिलैया. स्टेशन काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर लगातार भोग-प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. नवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां दुर्गा के भजनों पर डांडिया प्रस्तुत किया. पूजा-अर्चना पंडित विजयकांत उपाध्याय ने करायी. हवन एवं विशेष अनुष्ठान के उपरांत 108 कन्याओं को विधिवत पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.