कोडरमा स्टेशन के पास एक मजदूर से ठगी

झांसा में लेकर दो ठग उसका पर्स, मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गये.

झुमरीतिलैया. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे एक मजदूर को झांसा में लेकर दो ठग उसका पर्स, मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित घोड़थम्बा गिरिडीह निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह में अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस से जयपुर से कोडरमा जंक्शन पहुंचा. वह स्टेशन के बाहर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था. इसी बीच दो युवक बस एजेंट बनकर आये, पता पूछा और अपने साथ चलने को कहा. मना करने पर भी दोनों युवकों ने जबरन बाइक में बैठा लिया और पूर्णिमा टॉकीज के पास ले गये. दोनों युवकों ने अपना एक बैग और झोला मुझे देते हुए कहा कि इसे यहीं रहने दो. मैं तुम्हारे बैग, पर्स और मोबाइल की इंट्री करा कर लाता हूं. झांसा देकर वे चले गये. काफी समय बाद भी जब दोनों नहीं लौटे, तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. ठगों द्वारा छोड़े गये बैग की जांच में कुछ पुराने कपड़े मिले. आशीष के अनुसार, उसके पर्स में आठ सौ रुपये नकद व बैग में नये कपड़े व अन्य सामान थे. आशीष ने घटना की शिकायत तिलैया पुलिस से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >