कोहरा व ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

जयनगर. लगातार बढ़ रही ठंड व घने कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर विवश कर दिया है. कोहरा का सबसे अधिक असर रेल व सड़क यातायात पर पड़ा है. कोहरे के कारण लंबी दूरी की सभी ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है. डाउन लाइन […]

जयनगर. लगातार बढ़ रही ठंड व घने कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर विवश कर दिया है. कोहरा का सबसे अधिक असर रेल व सड़क यातायात पर पड़ा है. कोहरे के कारण लंबी दूरी की सभी ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है.
डाउन लाइन में 12308 जोधपुर- हावड़ा 17 घंटे, 13010 देहरादून-हावड़ा छह घंटे, 12816 नयी दिल्ली-पुरी नंदन कानन साढ़े 16 घंटे, 12312 कालका हावड़ा मेल नौ घंटे, 12176 ग्वालियर-हावड़ा मेल तीन घंटे, 12322 मुंबई-हावड़ा मेल साढ़े आठ घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे विलंब से चल रही है. इधर,अप लाइन पर 12801 पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोतम दो घंटे, 25 मिनट, 12381 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी सात घंटे, 12815 पुरी-नयी दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस 16 घंटे, 13009 हावड़ा देहरादूर एक्सप्रेस एक घंटा, 45 मिनट, 12311 हावड़ा कालका मेल छह घंटे, 20 मिनट विलंब से चल रही है.
दो दिनों तक तापमान रहेगा यथावत: मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोडरमा का तापमान न्यूनतम आठ डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री रहा. यह तापमान अगले दो दिन तक यथावत रहने की उम्मीद है.
ऐसे में फिलहाल लोगों को ठंड व कोहरे से निजात मिलता नहीं दिख रहा. ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ दी है. इधर, बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले में न तो अलाव की व्यवस्था की गयी और न ही गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण शुरू किया गया. स्थानीय लोगो ने जिले के मुख्य चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. सड़क यातायात प्रभावित: डोमचांच : डोमचांच समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह तो सुबह, दोपहर ढलते ही कोहरा छाने लगता है.
स्थिति ऐसी है कि सुबह चलने वाली गाड़ियां सड़क पर लाइट जला कर चलती है. कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं सुबह की गाड़ियों में यात्री भी काफी कम नजर आ रहे है. लंबी दूर तक चलने वाली बसें कोहरे के कारण विलंब से गंत्वय तक पहुंच पा रही है. कुल मिला कर हर तरफ ठंड से परेशानी बढ़ गयी है. स्कूली बच्चों को भी सुबह सवेरे स्कूल जाने में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >