विवाद के बीच लंबी छुट्टी पर गये डीडीसी

कोडरमा : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव द्वारा डीडीसी सूर्य प्रकाश के साथ किए गए व्यवहार के बाद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है. पूरे मामले में जहां पक्ष विपक्ष की राजनीति गर्म है, वहीं इस लड़ाई में जिले का विकास प्रभावित होना तय माना जा रहा है. इस बीच गुरुवार को डीडीसी […]

कोडरमा : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव द्वारा डीडीसी सूर्य प्रकाश के साथ किए गए व्यवहार के बाद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है. पूरे मामले में जहां पक्ष विपक्ष की राजनीति गर्म है, वहीं इस लड़ाई में जिले का विकास प्रभावित होना तय माना जा रहा है.
इस बीच गुरुवार को डीडीसी सूर्य प्रकाश लंबी छुट्टी पर चले गए. जानकारी के अनुसार डीडीसी शुक्रवार से आठ दिन तक छुट्टी पर रहेंगे. ज्ञात हो कि तीर्थ दर्शन योजना के तहत लाभुकों को उड़ीसा के पूरी भेजने के आधी-अधूरी तैयारी पर मंत्री ने डीडीसी को फटकार लगाई थी. इससे संबंधित वीडियो वायरल हुआ था. बाद में इस घटना के विरोध में झासा ने सात दिन तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का फैसला लिया है.
साथ ही मंत्री की ओर से खेद प्रकट नहीं करने तक उनका अभिवादन नहीं करने का फैसला लिया है. कुछ दिन बाद झासा ने जिले में स्थिति असहज बताते हुए सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को एक साथ अन्यत्र तबादला करने की मांग की थी. इसी बीच गुरुवार को डीडीसी लंबी छुट्टी पर चले गए. प्रशासनिक महकमे में इस बात की पूरी चर्चा है कि बहुत जल्द डीडीसी का तबादला हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >