बेहतर प्रदर्शन करनेवाली टीमों को पुरस्कृत किया गया
मैक्लुस्कीगंज : राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लपरा में विद्यालय स्तर पर बाल समागम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि भारतीय वॉलीबाॅल संघ के उपाध्यक्ष शेखर बोस व प्रधानाध्यापिका नेहा प्रसाद ने संयुक्त रुप से फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी है.
कार्यक्रम के प्रायोजकों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में एकता व स्नेह बना रहेगा. बाल समागम में कई खेल 100 मीटर रेस, घोड़ा दौड़, लंबी कूद, नृत्य, दौड़, ऊंची कूद का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली टीम व प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन गजाधर यादव ने किया. मौके पर पंचायत की मुखिया पुतूल देवी, पुष्पा खलखो, आशा देवी, लखन प्रसाद, गीता गिरि, राहुल राठौड़, शशि प्रसाद, बीडी शर्मा, मनोहर यादव, राजेश यादव, प्रभु मुंडा, गोपाल प्रसाद, ममता गुप्ता, सबीना खातून, उषा चौधरी, कमलनाथ महतो व बच्चे उपस्थित थे.
