हाथी ने मचाया उत्पात, फसलों को रौंदा

मरकच्चो : पिछले दिनों गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में पहुंचे हाथियों के झुंड से भटक कर बीती रात एक हाथी मरकच्चो प्रखंड के ग्राम तेलिया मारन व ग्राम डुमरडीहा गांव में मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया. अपने झुंड से बिछड़े इस जंगली हाथी ने तेलियामारण में जावेद अख्तर एवं हलीम आलम का बाउंड्री […]

मरकच्चो : पिछले दिनों गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में पहुंचे हाथियों के झुंड से भटक कर बीती रात एक हाथी मरकच्चो प्रखंड के ग्राम तेलिया मारन व ग्राम डुमरडीहा गांव में मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया. अपने झुंड से बिछड़े इस जंगली हाथी ने तेलियामारण में जावेद अख्तर एवं हलीम आलम का बाउंड्री को तोड़ते हुए केला के पेड़ को खाया व रौंदकर बरबाद कर दिया. उसी गांव के मो इदरीश एवं मो गफूर का लगभग एक एक कठ्ठा में लगे आलू के फसल को नुकसान पहुंचाया. मो मुख़्तार के डेढ़ कठ्ठा में लगे गेंहू की फसल को भी बरबाद किया. ग्रामीणों द्वारा आग की मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ने के बाद हाथी ग्राम डुमरडीहा पहुंच गया.
जहां हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे कई सामान को नष्ट किया. किशोर साव का दुकान का दरवाजा तोड़ दुकान में रखे चावल को खाया व बरबाद किया. अशोक साव के होटल का पिलर तोड़ते हुए शेड को गिरा दिया. क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है. साथ ही ऐसे इलाकों में सोलर लाइट लगवाने की मांग की है. ताकि रोशनी देख हाथी इधर का रूख नहीं करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >