नवनिर्मित बीडीओ-सीओ आवास की दीवार गिरी

डोमचांच का मामला एक मजदूर को आयी चोट, अन्य बाल-बाल बचे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पहले ही उठे थे सवाल, बावजूद कार्य था जारी डोमचांच. प्रखंड परिसर में बन रहे बीडीओ-सीओ आवास में बरती जा रही अनियमितता बुधवार को खुलकर सामने दिखी. निर्माण कार्य के दौरान ही निर्माणाधीन दीवार गिर गया. इस हादसे में […]

डोमचांच का मामला
एक मजदूर को आयी चोट, अन्य बाल-बाल बचे
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पहले ही उठे थे सवाल, बावजूद कार्य था जारी
डोमचांच. प्रखंड परिसर में बन रहे बीडीओ-सीओ आवास में बरती जा रही अनियमितता बुधवार को खुलकर सामने दिखी. निर्माण कार्य के दौरान ही निर्माणाधीन दीवार गिर गया. इस हादसे में वहां कार्य कर रहे एक मजदूर को चोटें आयी, तो अन्य मजदूर बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार प्रखंड परिसर में सांसद डॉ रवींद्र राय व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने बीते 14 अगस्त को आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. भवन दो करोड़ 92 लाख की लागत से बनना है.
घटिया निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय पदाधिकारियों से लेकर प्रतिनिधियों तक ने आवाज उठायी और विरोध किया, पर भवन निर्माण करा रहे संबंधित अभियंता व ठेकेदार मनमानी कर कार्य करते रहे. बीते 26 नवंबर को भी प्रमुख सत्यनारायण यादव, बीडीओ नारायण राम व सीओ नाजिया अफरोज ने आवास निर्माण का निरीक्षण किया था.
इस दौरान घटिया सामग्री का उपयोग देख काम बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन काम बंद न कर चालू रखा रखा गया. बुधवार को दीवार गिरने की सूचना पर पहले बीडीओ नारायण राम, सीओ नाजिया अफरोज मौके पर पहुंची व मामले की जानकारी ली. वहीं बाद में डीडीसी सूर्य प्रकाश भी पहुंचे व इस संबंध में जानकारी प्राप्त की.
बताया जाता है कि कल्पना कंस्ट्रक्शन हजारीबाग द्वारा आवास निर्माण का काम किया जा रहा है. बीडीओ नारायण राम ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से कई बार एस्टीमेट मांगा गया, पर नहीं मिला. मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद नहीं रहते हैं. पूरे मामले से उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >