10 साल बाद बेटा के मिलने पर मिली खुशी

झुमरीतिलैया : रिजनों ने अपने बच्चे के मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ दी थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि उनका लाल अब मिलेगा और घर आयेगा, पर मंगलवार को तिलैया थाना पुलिस की सूचना ने वर्षों से मायूस परिजनों के चेहरे पर खुशियां ला दी. करीब 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गुमो […]

झुमरीतिलैया : रिजनों ने अपने बच्चे के मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ दी थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि उनका लाल अब मिलेगा और घर आयेगा, पर मंगलवार को तिलैया थाना पुलिस की सूचना ने वर्षों से मायूस परिजनों के चेहरे पर खुशियां ला दी. करीब 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गुमो से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये दीपक कुमार वर्मा (पिता अर्जुन वर्मा) के बारे में पता चला कि वर्तमान में वह मुंबई में रह कर काम कर रहा है.
इसकी जानकारी मिलने पर पहले परिजनों को विश्वास नहीं हुआ, पर पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के बाद परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अब वर्षों से गायब बच्चे को मुंबई से वापस लाने की तैयारी है. इसके लिए परिजन मुंबई जायेंगे.
जानकारी के अनुसार मुंबई के एक प्राइवेट फर्म ने बीते दिन अपने यहां कार्यरत कामगारों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने की पहल की. इसके बाद कामगारों से उनका स्थायी पता और जानकारी भी ली. इसके बाद इसे पुलिस वेरीफिकेशन के लिए संबंधित जगहों पर भेज दिया गया. इसी के तहत दिनेश का भी मामला तिलैया थाना पहुंचा. जब पुलिस कर्मी खोजते हुए दिनेश के गुमो स्थित घर पहुंचे, तो परिजनों ने बताया कि बच्चा तो वर्षों पहले से लापता है. हम लोग तो उसके जिंदा रहने की आस भी छोड़ चुके थे.
पुलिस ने पूरी जानकारी उपलब्ध करायी, तो परिजनों को पता चला कि उनका बच्चा जिंदा है और मुंबई में रह रहा है.इसके बाद परिजन थाना भी पहुंचे. परिजनों के अनुसार बच्चे की खोज में शुरुआत में कई जगह दौड़ लगायी, पर नतीजा सिफर रहा. सलामती को लेकर कई जगह मत्था टेका, पर बच्चे की सुराग नहीं मिला. थक हार कर लोग बैठ गये थे. बच्चा जिस समय लापता हुआ था, वह सात-आठ वर्ष का था. अब करीब 10 वर्ष से ज्यादा समय के बाद वह अपने घर आयेगा. थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने वेरीफिकेशन कार्य के दौरान परिजनों को जानकारी दी. फिलहाल परिजन राहत महसूस कर रहे हैं. बहुत जल्द परिजन बच्चे को लाने जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >