सूर्या टेक्नोलॉजी ने दी जीएसटी की जानकारी

झुमरीतिलैया : हर के काली मंदिर के समीप स्थित सूर्या टेक्नोलॉजी में जीएसटी बिल को लेकर शहर के व्यापारियों के लिए कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में टैली की ओर से आये हुए बतौर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार भौमिक ने व्यापारियों को बताया कि आनेवाले समय में जीएसटी बिल के लिए आपको डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना […]

झुमरीतिलैया : हर के काली मंदिर के समीप स्थित सूर्या टेक्नोलॉजी में जीएसटी बिल को लेकर शहर के व्यापारियों के लिए कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में टैली की ओर से आये हुए बतौर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार भौमिक ने व्यापारियों को बताया कि आनेवाले समय में जीएसटी बिल के लिए आपको डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा. जहां एक ओर आप आनेवाले समय में मेनुअल तरीके से काम नहीं कर सकेंगे, वहीं दूसरी ओर अब आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से एक ही जगह से अपने खाते से एक ही साथ सारे काम कर सकेंगे.
इस काम में टैली की मदद से आपको केवल जीएसटी में एक ही टैक्स भरना पड़ेगा. अलग -अलग निबंधन कराने से बचेंगे. टैली की मदद से आप समय समय पर सप्लायर और कस्टमर में बेहतर तालमेल रख पायेंगे. उक्त कार्यक्रम में टैली की ओर से मनीष कुमार व अमीत जैन ने भी जीएसटी बिल को लेकर टैली की खूबियों को बताया. मौके पर सूर्या टेक्नोलॉजी के निदेशक सौरभ कुमार, व्यवसायी हरजीत सोमानी, कमल दारुका, पीयूष कुमार, चंद्रिका प्रसाद, संदीप जैन, प्रेम शर्मा, प्रदीप सुमन, अमित कुमार जैन, विक्रांत सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >