कोडरमा. जेजे काॅलेज में हुए छात्र संघ चुनाव परिणाम में छात्र आजसू की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नाजिया नाज की जीत पर सदस्यों ने खुशी मनायी और मिठाई खिला कर बधाई दी.
काॅलेज गेट पर समर्थकों ने नारेबाजी की. मौके पर छात्र आजसू के जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, कोडरमा छात्र प्रखंड अध्यक्ष गगन दास, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश साव, सतगावां के अजय कुमार, जयनगर के मुन्ना कुमार व मरकच्चो के मुमताज अंसारी, नीरज वर्णवाल, नौशाद आलम, अंशुमन सिंह, पवन यादव, केदार यादव, आकाश मोदी, दीपक पासवान, लक्ष्मी कुमारी, पूनम कुमारी, जुवेदा खातून, सगीरा खातून, शिवानी गुप्ता, अलका प्रवीण, श्वेता गुप्ता, गीता कुमारी, मधु कुमारी, अंजलि कुमारी, अमित कुमार, शीतल यादव, गोविंद रजक, सदानंद यादव आदि मौजूद थे. श्रीकांत यादव ने कहा कि छात्र संघ चुनाव अाजसू के लिए लिए बड़ी चुनौती थी और यह जीत एक बड़ी जीत के साथ-साथ ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही एक क्षेत्रीय दल हो कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पहली बार अपना मतदान करने का अवसर दिया और आजसू छात्र-छात्राओं के हक और अधिकार के लिए हमेशा विभिन्न समस्याओं को निदान करने के लिए संघर्ष कर रही है. नाजिया की जीत पर कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, उप प्रमुख बृजनंदन यादव, पप्पू खान वारसी, जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता, विकास कुमार, अजीत वर्णवाल, एचडी सिंह, अम्बुज मोहन, सुनीता देवी ने बधाई दी है.
भारतीय विद्यार्थी मोरचा का विजय जुलूस आज
इधर, उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रत्याशी मो. सद्दाम को मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास कुमार, चुनाव प्रभारी विवेक कुमार ने बधाई दी है. उन्होंने बताया कि मोर्चा बामसेफ का एक अभिन्न अंग है. विजयी होने की खुशी में 29 नवंबर को सुबह 11 बजे तिलैया में वजिय जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस में बामसेफ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मनोज कुमार दिवाकर, प्रकाश अंबेडकर, दुर्गा राम, उपेंद्र रजक, बासुदेव कुमार दास, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दास, नकुल कुमार मौजूद रहेंगे.
एसएफआइ का विजय जुलूस 30 को
जेजे कॉलेज छात्र संघ चुनाव में जीते सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए एसएफआई के राज्य महासचिव महेश भारती, जिला संयोजक मुकेश यादव, रवि रंजन कुमार, पुष्पा कुमारी व उदय कुमार राजवंशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव में छात्रों ने विभाजनकारी ताकतों को हराकर उन्हें सबक सिखाया है.
आने वाले दिनों में एसएफआई छात्र संघ के जीते हुए सभी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल और छात्रों के विकास लिए काम और संघर्ष करेगा. नवनिर्वाचित सचिव रवि कुमार के समर्थन में और छात्रों को धन्यवाद देने के लिए 30 नवम्बर को 11 बजे से विजय जुलूस कॉलेज कैम्पस से निकलेगा. विजय जुलूस मे नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मो. सद्दाम भी शामिल रहेंगे. इस दिन झुमरीतिलैया झंडा चौक पर सभा का भी आयोजन किया जाएगा.
