नपं क्षेत्र के शहरी फेरी वालों की बनेगी समिति

कोडरमा बाजार : नगर पंचायत क्षेत्र में गुजर-बसर करनेवाले शहरी फेरी वालों की सर्वेक्षित सूची में 12 फेरी वालों का चयन कर कमेटी गठित करने को लेकर अध्यक्ष कांति देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक जानकारी दी गयी कि क्षेत्र के फेरी वालों का पूर्व में सर्वे किया गया था. सर्वेक्षित लोगों को एक […]

कोडरमा बाजार : नगर पंचायत क्षेत्र में गुजर-बसर करनेवाले शहरी फेरी वालों की सर्वेक्षित सूची में 12 फेरी वालों का चयन कर कमेटी गठित करने को लेकर अध्यक्ष कांति देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक जानकारी दी गयी कि क्षेत्र के फेरी वालों का पूर्व में सर्वे किया गया था.
सर्वेक्षित लोगों को एक जगह पर व्यवसाय करने के लिए जगह की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे सड़क के किनारे नहीं बल्कि एक ही जगह अपना व्यवसाय कर सकें. इसको लेकर प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके. मौके अध्यक्ष के अलावा एएसपी मणि लाल मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम, सिटी मैनेजर जितेंद्र पांडेय, वार्ड पार्षद संतोष चंद्रवंशी, मो अलीमौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >