कोडरमा : राज्यस्तरीय सिटी रॉक्स प्रतियोगिता का ऑडिशन एसकेएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित किया गया. इसमें 17 प्रतिभागियों ने डांसिंग, संगीत व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपना ऑडिशन दिया.
ऑडिशन में शिवेंद्र, चांदनी, संजना, प्रिंसी, अभिराज, लक्ष्मी, दीपक, सत्यम, स्वाति आदि ने भाग लिया. नृत्य ऑडिशन शिक्षिका काजल कुमारी व साधना पांडेय ने अपनी प्रतिभा दिखायी. निर्णायक के रूप में सिटी रॉक्स के मुख्य संचालक व प्रोजेक्टर प्रमुख आइआइएम नोएडा ब्रांच के मैनेजर मनोज मोदी थे. मौके पर प्राचार्य हरि लाल हजाम, रवींद्र कुमार, यतींद्र कुमार, शिक्षिका साधना, शारदा देवी, काजल, पूजा आदि मौजूद थे.
