चांदसी क्लिनिक के बाहर मरीजों ने किया हंगामा

हंगामा देख क्लिनिक से गायब हुए डाॅक्टर, पहुंची पुलिस मरीजों ने लगाया गलत इलाज करने का आरोप झुमरीतिलैया : रजगढिया रोड स्थित चांदसी क्लिनिक में गलत तरीके से इलाज का आरोप लगाते हुए मरीजों ने गुरुवार को हंगामा किया. लोगों का कहना था कि यहां डाॅक्टर अधिक पैसे लेकर भी सही ढंग से इलाज नहीं […]

हंगामा देख क्लिनिक से गायब हुए डाॅक्टर, पहुंची पुलिस
मरीजों ने लगाया गलत इलाज करने का आरोप
झुमरीतिलैया : रजगढिया रोड स्थित चांदसी क्लिनिक में गलत तरीके से इलाज का आरोप लगाते हुए मरीजों ने गुरुवार को हंगामा किया. लोगों का कहना था कि यहां डाॅक्टर अधिक पैसे लेकर भी सही ढंग से इलाज नहीं किया जाता. कोडरमा निवासी सत्यनारायण माली ने आरोप लगाया कि वह पिछले छह माह से यहां अपना इलाज करा रहे हैं. शुरुआत में डाॅ एसके विश्वास ने कहा था कि बिना चीरफाड़ के ही वे हाइड्रोसिल का इलाज करते हैं. इसके लिए उससे 13 हजार रुपये मांगे गये.
इसका भुगतान उन्होंने किस्तों में किया, मगर समस्या का समाधान होने के बजाय बीमारी और भी गंभीर हो गयी. दूसरे चिकित्सक से जांच कराने पर पता चला कि हाइड्रोसिल में जख्म हो गया है और वह सड़ता जा रहा है. मरीज ने आरोप लगाया कि अबतक 50 हजार रुपये यहां इलाज पर खर्च कर चुके है. चौपारण थाना क्षेत्र के सिंगरावां निवासी मो इदरीश ने बताया कि वह पिछले एक माह से डाॅक्टर विश्वास से अपना इलाज करा रहा है, अबतक सात हजार रुपये खर्च कर चुकी है, मगर किसी तरह का फायदा समझ में नहीं आ रहा है. एक अन्य मरीज सुजीत कुमार साहू निवासी कंद्रपडीह ने आरोप लगाया कि डाॅक्टर विश्वास ने उसके कान का इलाज किया था. मगर इलाज के बाद कान का परदा खराब हो गया है. मरीजों के हंगामा को देख मौके पर से डॉक्टर गायब हो गये. बाद में तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को समझा बुझा कर शांत किया.
आरोप बेबुनियाद, नहीं हुआ गलत इलाज: डाॅ विश्वास
इस संबंध में पूछे जाने पर डाॅ एसके विश्वास ने कहा कि लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. किसी का गलत इलाज नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि मैंने एमबीबीएस किया है और हर तरह का इलाज कर सकता हूं. वर्षों से हाइड्रोसिल का इलाज करते आया हूं. यह पहला मरीज है, जिसने हम पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मैंने कान का इलाज भी सही किया. जबकि मुझे गलत बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >