हर प्रत्याशी दे रहा विकास की गारंटी24कोडपी16 से 22 तकजयनगर जिला परिषद सीट के प्रत्याशी.24कोडपी26जनसंपर्क में जिप प्रत्याशी निर्मला देवी.प्रतिनिधि, जयनगर. 28 नवंबर को होनेवाले पंचायत चुनाव में जीत के खातिर सभी जिप सदस्य प्रतयाशी अपने क्षेत्र में घुम घुमकर विकास की गारंटी दे रहे हैं और मतदाता सबकी सुन रहे हैं.हम विकास की गारंटी देते है : रेखाजयनगर पूर्वी जिला परिषद सीट भाग संख्या 10 से दूसरी बार जिप प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही पूर्व जिप सदस्य रेखा देवी पति अरुण कुमार राणा ने परसाबाद, कटिया, गडगी, तेतरौन आदि गांवोे में जनसंपर्क अभियान चलाकर जीत को दोहराने और अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने विकास की गारंटी देते हुए कहा कि विकास मेरा वादा है, उसे हर हाल में पूरा करेंगे. क्षेत्र की सुख समृद्धि का वादा है : मो. हासिमजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से जिप सदस्य प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे मो. हासिम ने पिपचो, बेको, बागोडीह, रधंनियाडीह आदि गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मौका मिला तो क्षेत्र की सुख समृद्धि के वादा को पूरा करेंगे.चहुंओर दिखेगा विकास, भाईचारा व अमन चैन.भरोसा करें, इसे टूटने नहीं देंगे : देव नारायणजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से चुनाव लड़ रहे युवा नेता देवनारायण यादव ने डंडाडीह, खगराडीह, घाघडीह, पिपचो आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार मुझ पर भरोसा करें. आप से किया गया हर वादा पूरा करेंगे. विकास के खातिर मौका दें : पवनजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से चुनाव लड़ रहे जिप सदस्य प्रत्याशी पवन सिंह ने जयनगर, पहरीडीह, स्वर्णकार मुहल्ला, मोदी मुहल्ला, मस्जिद मुहल्ला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के खातिर एक मौका दें. क्षेत्र के हर गली का विकास किया जाएगा. इसके लिए सबका स्नेह व आशीर्वाद मांगने आया हूं.विकास की ज्योति जलाना है : ज्योतिजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से चुनाव लड़ रही जिप सदस्य प्रत्याशी ज्योति कुमारी ने सुगासखा, उदालो, नवादा, लतबेधवा, सतडीहा, पहाडपुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास की ज्योति जलाने के लिए आप सबका आशीर्वाद व समर्थन मांगने आयी हूं.पूरी होगी जन आकांक्षाएं : स्नेहलता जयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से चुनाव लड़ रही पूर्व जिप सदस्य वासुदेव यादव की पुत्री स्नेहलता ने भी जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद मिला, तो चुनाव जीतकर जन आकांक्षाओं को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि मुझपर विश्वास करें, आपके विश्वास की कसौटी पर खरा उतरेंगे.चहुंमुखी विकास का वादा है : दीपिकाजयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से चुनाव लड़ रही समाजसेवी मनोहर मोदी की भाभी मोदी दीपिका देवी ने गोदखर, कटहाडीह, खेशकरी, महुआटांड, हिरोडीह, कंद्रपडीह आदि गांवो मे जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं ने मौका दिया, तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे. खेतों मे पानी व हरियाली लायेंगे. इधर इसी सीट से जिप सदस्य प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही मीना देवी ने हिरोडीह बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.
हर प्रत्याशी दे रहा विकास की गारंटी
हर प्रत्याशी दे रहा विकास की गारंटी24कोडपी16 से 22 तकजयनगर जिला परिषद सीट के प्रत्याशी.24कोडपी26जनसंपर्क में जिप प्रत्याशी निर्मला देवी.प्रतिनिधि, जयनगर. 28 नवंबर को होनेवाले पंचायत चुनाव में जीत के खातिर सभी जिप सदस्य प्रतयाशी अपने क्षेत्र में घुम घुमकर विकास की गारंटी दे रहे हैं और मतदाता सबकी सुन रहे हैं.हम विकास की गारंटी […]
