कोडरमा. जिले के डोमचांच प्रखंड के मौजा मसनोडीह, फुलवरिया, बीघा और धरगांव में करीब 45 लाख रुपये की लागत से दो किमी प्रिकास्ट बाउंड्री वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ नीरा यादव ने किया. उल्लेखनीय है कि इन गांवों में लोग जंगली जानवर से परेशान हैं. फसल को लगातार नष्ट किये जाने के कारण लोगों ने विधायक से इसके लिये समुचित उपाय किये जाने और बाउंड्री वाल का निर्माण कराने की मांग की थी. लगातार प्रयास के बाद बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली और निविदा के बाद अब निर्माण कार्य की शुरुआत होनी है. मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा जिप अध्यक्ष रामधन यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
विधायक ने किया बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास
लगातार प्रयास के बाद बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली
