सहायक अध्यापक संघ विधायकों को सौंपेगा मांग पत्र

सहायक अध्यापक संघ जयनगर प्रखंड इकाई की बैठक महावीर यादव की अध्यक्षता में हुई.

जयनगर. सहायक अध्यापक संघ जयनगर प्रखंड इकाई की बैठक महावीर यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन भागीरथ रविदास ने किया. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार राय व संगठन मंत्री सलीम अंसारी मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को राज्य के विधायकों को मांग पत्र सौंपा जायेगा तथा 14 अप्रैल को जिला कमेटी की बैठक होगी. जबकि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन किया जायेगा. बैठक में सहायक अध्यापकों ने कहा कि सरकार हमारी मांग की अनदेखा कर रही है. मौके पर सागर यादव, रामावतार यादव, कुणाल कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेश पासवान, राजेंद्र रविदास, अर्जुन पासवान, विजय पासवान, सुरेश कुमार रविदास, मेघनाथ यादव, प्रयाग यादव, सुरेश रविदास, बैजनाथ यादव, शिवनारायण यादव, पवन कुमार सिंह, सुनील कुमार तिवारी, केदार पासवान, संजय कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, शंभु कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, राम लखन यादव, इंद्रदेव यादव, संजय यादव, सुखदेव यादव आदि मौजूद थे. वहीं आंदोलन संचालन समिति का गठन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >