झुमरीतिलैया. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20 स्थित गूमो बरवाडीह में वीर हनुमान की मूर्ति शोभा यात्रा के साथ मंदिर तक लायी गयी. शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ भक्त झूमते नजर आये. हनुमान जी की मूर्ति को नवनिर्मित मंदिर में रखा गया. इसकी प्राण प्रतिष्ठा होगी. उल्लेखनीय है कि 11 से 15 अप्रैल तक गूमो में श्री श्री 1008 श्री राम सीता, लक्ष्मण, हनुमान व संतोषी मां मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. शोभा यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सचिव उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सदस्य उमेश सिंह, शशि पांडेय, सुरेंद्र सिंह, तापेश्वर शर्मा, महादेव शर्मा, प्रताप सिंह, राजीव सिंह, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, सोनू सिंह, आनंद सिंह, रोशन सिंह, बिंदी पांडेय, गुड्डू सिंह, धीरज सिंह, सुनील सिंह, सुनील शर्मा, चंदन शर्मा, श्रवण राजा, प्रवीण सिंह, गौतम सिंह, सन्नी सिंह, सुधांशु सिंह, विपुल पांडेय, पिंकू सिंह, गुरुदयाल सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, दीपक पंडित आदि शामिल थे.
गाजे-बाजे के बीच लायी गयी वीर हनुमान की मूर्ति
हनुमान जी की मूर्ति को नवनिर्मित मंदिर में रखा गया.
