उपायुक्त ने किया विशेष शिक्षा केंद्र सह पोषण शिविर का उदघाटन

पीजीटीजी समुदायों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रयासरत

पीजीटीजी समुदायों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रयासरत कोडरमा. मसनोडीह पंचायत के जियोरायडीह में पीजीटीजी बिरहोर समुदाय के बच्चों के लिए विशेष शिक्षा केंद्र सह पोषण शिविर का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन व सामाजिक संस्था सृजन महिला विकास मंच द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीजीटीजी समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े समुदायों तक शिक्षा और पोषण की सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है. मौके पर डीडीसी रवि जैन, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, बीडीओ भोला पांडेय, डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, जिप सदस्य शांति प्रिया, मसनोडीह की मुखिया पुष्पा देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >