एक घर की दो बहू चुनाव मैदान में 20कोडपी2जयनगर पश्चिमी की जिप सदस्य प्रत्याशी ज्योति कुमारी व उनकी गोतनी ककरचोली की मुखिया प्रत्याशी अंजु देवी.जयनगर. पंचायत चुनाव में एक ही घर से दो बहुएं अलग-अलग पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. ककरचोली पंचायत से मुखिया रही अंजु देवी फिर से मुखिया का चुनाव लड़ रही हैं. वहीं इनकी छोटी गोतनी ज्योति कुमारी जयनगर पश्चिमी जिला परिषद सीट से जिप सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं. एक घर की दो बहु के चुनाव लडने से पूरा परिवार व्यस्त हो गया है. शुक्रवार को जिप सदस्य प्रत्याशी ज्योति कुमारी ने ककरचोली पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. वहीं मुखिया प्रत्याशी अंजु देवी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो काम अधूरा रह गया है, उसे इस बार पूरा करना है.
एक घर की दो बहू चुनाव मैदान में
एक घर की दो बहू चुनाव मैदान में 20कोडपी2जयनगर पश्चिमी की जिप सदस्य प्रत्याशी ज्योति कुमारी व उनकी गोतनी ककरचोली की मुखिया प्रत्याशी अंजु देवी.जयनगर. पंचायत चुनाव में एक ही घर से दो बहुएं अलग-अलग पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. ककरचोली पंचायत से मुखिया रही अंजु देवी फिर से मुखिया का चुनाव लड़ […]
