झुमरीतिलैया : वार्ड नंबर 27 बजरंग नगर निवासी रेखा कुमारी पति स्व रामदेव पासवान ने तिलैया थाना में मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन रात 8.30 बजे बच्चों के लिए पटाखा खरीदने गयी थी. इसी दौरान जीतन राम पिता स्व दिलचंद राम, बसंत कुमार पिता जीतन राम व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की़ शोर मचाने पर उक्त लोग भाग गये़ मेरे कान से सोने की बाली भी छीन लिया.
वहीं बजरंग नगर निवासी जीतन राम पिता स्व दिलचंद राम ने थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. उसने कहा कि दिवाली की रात अपने मकान से दीया जला कर लौट रहे थे. तभी रेखा पासवान पति सरोज पासवान ने अपने दरवाजे पर उसे रोक लिया और सरोज ने मेरे साथ मारपीट की.वहीं रेखा देवी ने पत्थर से मार कर उसे घायल कर दिया और 55 सौ रुपये छीन लिये.
