1कोडपी8नाटक पेश करते कलाकार.कोडरमा. स्वयंसेवी संस्था समर्पण व जनसंपर्क विभाग की ओर से डोमचांच के जोरासीमर व धरगांव में बुधवार को चलंत मेला सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसके पहले यह कार्यक्रम लक्षणडीह, दुरोडीह, लेंगरापीपर, घरबरियाबर व सितवा जमुनिया में हुआ. नाटक के जरिये सरकार की विकासात्मक नीतियों व योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया. चलंत मेला सह नुक्कड़ नाटक में शामिल कलाकारों ने मुख्यमंत्री लाडली योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सूचनाधिकार अधिनियम, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार कानून आदि की जानकारी दी. मौके पर डोमचांच उत्तरी के मुखिया संजय कुमार मेहता, आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य सकिना खातून के अलावा कलाकारों में दिनेश कुमार, मीना बनर्जी, भोला रविदास, बीरबल, रजनी कुमारी, गौरी कुमारी, पार्वती देवी, आशा, अनिता, टेनी, विनय कुमार, संजय कुमार आदि थे.
नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया
1कोडपी8नाटक पेश करते कलाकार.कोडरमा. स्वयंसेवी संस्था समर्पण व जनसंपर्क विभाग की ओर से डोमचांच के जोरासीमर व धरगांव में बुधवार को चलंत मेला सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इसके पहले यह कार्यक्रम लक्षणडीह, दुरोडीह, लेंगरापीपर, घरबरियाबर व सितवा जमुनिया में हुआ. नाटक के जरिये सरकार की विकासात्मक नीतियों व योजनाओं के बारे में […]
