नालियों की सफाई के लिए टीम गठित करने का निर्देश

नगर पर्षद की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक

: नगर पर्षद की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक झुमरीतिलैया. सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पर्षद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के कक्ष में बैठक हुई, जिसमें सभी पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. पर्यवेक्षकों ने बताया कि सफाई कर्मियों की संख्या कम होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. इस पर श्री हर्षधर ने कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, जहां कमी है, वहां व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा. उन्होंने नालियों की सफाई के लिए अलग टीम गठित करने का निर्देश दिया. पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर वार्डवार योजना बनाने को कहा. बैठक में रोस्टर प्रणाली के तहत सफाई और फॉगिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया. केएमएसडब्ल्यू परियोजना प्रबंधक अमित कुमार को निर्देश दिया गया कि घर-घर जाकर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाये. जिन क्षेत्रों में यह कार्य छूट गया है, वहां तत्काल पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये. शिकायत निवारण के लिए एक विशेष शिकायत नंबर जारी करने की बात कही. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दुकान, होटल, अस्पताल और विवाह भवन प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि वे खुले में कचरा न फेंकें. मौके पर सिटी प्रबंधक लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >