लापता महिला का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

सुबह में महुआ चुनने गयी थी महिला, फिर हो गयी थी लापता

सुबह में महुआ चुनने गयी थी महिला, फिर हो गयी थी लापता

चंदवारा. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से गत पांच अप्रैल की सुबह लापता महिला का शव मंगलवार को एक कुएं से बरामद हुआ़ शव की पहचान 35 वर्षीय गीता देवी (पति कारू साव) के रूप में की गयी, जो छोटकी धमराय की रहने वाली थी. महिला के लापता होने को लेकर उसकी सास मोहिनी देवी ने सनहा दर्ज कराया था़ पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी़ इस बीच गांव के कुएं में एक महिला का शव होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बरामद किया़ जानकारी के अनुसार, गीता देवी पांच अप्रैल को दिन के करीब 11 बजे अचानक लापता हो गयी. उसका पति बाहर रहता है़ं पेशे से चालक पति करीब नौ माह से घर नहीं आया है़ गीता देवी मजदूरी करती थी़ उसके अचानक लापता होने के बाद परिजन खोजबीन कर रहे थे, पर नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी थी़ गीता देवी की मौत के बाद तीन बच्चों सागर कुमार 15 वर्ष, रीना कुमारी 12 वर्ष व शिवम कुमार 10 वर्ष के सिर से मां का साया उठ गया है़ इधर, कुएं में शव मिलने की सूचना पर पहुंची डैम ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है़ मामले में महिला की हत्या की आशंका जतायी गयी है़

पिता ने जतायी हत्या की आशंका : महिला का शव कुएं से बरामद होने की सूचना पर मृतका के पिता बिरजू साव (निवासी बड़कागांव कपिया जिला हजारीबाग) भी मौके पर पहुंचे़ पिता ने बताया कि पांच अप्रैल को बेटी महुआ चुनने गयी थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी़ हमारी बेटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. फिर भी मुझे शक है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है़ ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़

गडगी के ऑटो चालक की मौत

जयनगर. गडगी निवासी ऑटो चालक उमेश साव (पिता स्व बद्री साव) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह मुंबई में ऑटो चलाते थे. वह बाथरूम में गिर गये थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. उन्हें गडगी लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य केदारनाथ यादव मृतक के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. मौके पर सरफुद्दीन अंसारी, किशुन यादव उर्फ केडी यादव, लखपत यादव, उमाशंकर यादव, पप्पू कुमार, सलामत अंसारी, हकीम खां, इंदो साव, रामशरण यादव, जगदीश साव, चंद्रिका यादव, भीम यादव, भीम साव, चेतन साव, बुलाकी यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >