आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन को लेकर कैंप कल से

पात्र अभिभावक/माता-पिता अपने बच्चों के नामांकन के लिए आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं.

कोडरमा. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए जिला स्तर पर विशेष कैंप का आयोजन नौ व दस अप्रैल को किया जायेगा़ पात्र अभिभावक/माता-पिता अपने बच्चों के नामांकन के लिए आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय, कोडरमा में निर्धारित तिथि को स्वीकार किये जायेंगे. जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित निजी विद्यालयों में कुल 189 सीटें 25% आरक्षण के तहत उपलब्ध हैं. इनमें नर्सरी, प्री-स्कूल, कक्षा एक आदि प्रवेश कक्षाएं शामिल हैं. जो अभ्यर्थी पहले से ही आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >